Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

देश में गर्मी दस्तक देने को तैयार! 2-4°C तक बढ़ेगा तापमान, हिमाचल और कश्मीर में बारिश के आसार


देश में फरवरी महीने के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। ज्यादातर राज्यों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी की है। वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है। कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौराम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर सुबह और रात के समय घने कोहरे की चेतावनी दी है। उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, असम और मेघालय में तापमान 10°C के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C शाहजहांपुर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-4°C की क्रमिक वृद्धि की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब यह हुआ कि देश में ठंड अब धीरे-धीरे कम होगी और दिन में कड़ी धूप निकलने से गर्मी का भी एहसास होगा।

दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24°C से 26°C और 09°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा। 5-12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |