Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ट्रॉफी पर पैर, जूते में शराब, ऑस्ट्रेलिया को ले डूबा घमंड! फैंस ने लताड़ा


विश्व क्रिकेट में हमेशा से ऑस्ट्रेलिया का बोलबाला रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार ऑस्ट्रेलिया 2026 टी20 विश्व कप में अपने शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से चर्चा में है. भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे इस वैश्विक टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम लीग स्टेज में ही बाहर हो गई है. इसके बाद क्रिकेट फैंस कंगारू टीम को जमकर लताड़ रहे हैं. फैंस का कहना है कि घमंड ऑस्ट्रेलिया को ले डूबा है.

6 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 2 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 1 WTC ट्रॉफी और 1 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले तीन साल में बर्बाद हो गई है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप में भारत को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद घमंड में चूर कंगारू खिलाड़ी जूते में शराब पीते देख गए. वहीं मिचेल मार्श तो वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर शराब पीते देखे गए थे. इन तस्वीरों के वायरल होने पर काफी बवाल भी मचा था.

2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल है. कंगारू टीम 2024 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम फ्लॉप रही. WTC फाइनल में भी दक्षिण अफ्रीका से हार गई और अब 2026 टी20 विश्व कप के लीग स्टेज में ही बाहर हो गई. यहां तक इस आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे तक से हार गया.

अब फैंस ऑस्ट्रेलिया के पुराने वीडियो और फोटोज शेयर कर उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. फैंस का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया को उनका घमंड ले डूबा है. फैंस का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट का अपमान किया और इसी वजह से उनका यह हाल हुआ है. ICC रिव्यू में पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कहा कि उन्हें शुरुआत से ही इंजरी की समस्या थी. जोश हेजलवुड और पैट कमिंस इंजर्ड होने की वजह से बाहर थे. टिम डेविड भी शुरुआत में फिट नहीं थे. वहीं जिम्बाब्वे से हार पर पोंटिंग ने कहा कि मुझे लगता है कि जिम्बाब्वे से जिस तरह से वे हारे, वह एक ऐसा मैच होगा जिसके बारे में वे बाद में सोचेंगे और कहेंगे कि उसी पल से हमारा विश्व कप हाथ से निकल गया था.

अब खबर यहां तक आई है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया सीधे तौर पर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |