Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुपर-8 में 3 मैच खेलेगा भारत, इन टीमों से होगी भिड़ंत


2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज यानी बुधवार को अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर चुकी है. अब सुपर-8 चरण में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. जानें 2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 में भारत कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेगा.

2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 स्टेज में अब तक सात टीमें प्रवेश कर चुकी हैं. इसमें भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे शामिल हैं. बुधवार को पाकिस्तान का सामना नामीबिया से है. ये लीग स्टेज का मैच है, लेकिन पाक टीम के लिए नॉकआउट से कम नहीं है. अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. पाकिस्तान की टीम अगर जीत जाती है तो फिर सुपर-8 में क्वालीफाई कर जाएगी. सुपर-8 स्टेज में भारत के मुकाबले

सुपर-8 में भारत के मुकाबले, वेन्यू और मैच टाइमिंग

  • 22 फरवरी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में- शाम 7 बजे से
  • 26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे- चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में- शाम 7 बजे से
  • 1 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज- कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में- शाम 7 बजे से

सुपर-8 में भी भारत के मैच शाम के हैं. टीम इंडिया अपने सभी तीनों मैच घर पर खेलेगी. टीवी पर भारत के मैच या ये कहें कि सभी मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव आएगा. आप टीवी और मोबाइल दोनों पर कई भाषाओं में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा. अभी इसका वेन्यू कंफर्म नहीं है, इसलिए क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाएगी तो फिर श्रीलंका में उसका मुकाबला खेला जाएगा. पाक टीम 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल खेलेगी. अगर वो क्वालीफाई करती है. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. 2026 टी20 विश्व कप का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है. अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में जाती है तो खिताबी मैच भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा. अगर पाक टीम फाइनल में नहीं जाती है तो फिर फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |