Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत बड़ेथी में हुआ भव्य शिविर का आयोजन! अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद


उत्तराखड । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के अंतर्गत आज विकासखंड डुंडा की न्याय पंचायत बडेथी के हाई स्कूल भराणगांव में भव्य बहुउद्देशीय शिविरध्जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शिविर में क्षेत्र की नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या को ग्रामीणों द्वारा उठाया गया जिस पर उपजिलाधिकारी डुंडा द्वारा टेलीकॉम कंपनी पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इंटर कालेज भराणगांव की नवनिर्मित भवन में विद्युत संयोजन न मिलने की शिकायत पर नए संयोजन हेतु विद्युत विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

न्याय पंचायत बड़ेथी में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 20 लोगो को आवश्यक प्रमाण पत्र बनाकर लाभान्वित किए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 05, पंचायतीराज विभाग द्वारा 26 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 40 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर कृषि उपकरण वितरित किए तथा उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लोगो को लाभान्वित किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 02 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 12 लोगो को लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 52 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई, आयुष विभाग द्वारा 17 लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण कर अवश्यक दवाई वितरित की। पशुपालन, मत्स्य, डेयरी विभाग द्वारा 24 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया।

जनदृजन की सरकार, जनदृजन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। ष्सरकार खुद हमारे द्वार आई है,ष् यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल शाह, बिशन सिंह राणा, ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी यशोदा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |