- बेहतर आवागमन के लिए कई गांवो में बनाई गईं पक्की सड़के
- ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बोले तेजी से हो रहा है क्षेत्र का विकास
- जसपुरा क्षेत्र का विकास होने पर ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि को सराहा
बांदा। जसपुरा में तेजी से कराए गए विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। जिन गांवो में चलने के लिए कच्चे रास्ते थे वहां अब पक्की सड़के बन गईं हैं और ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रूप से चलने लगा है। पिछड़ापन दूर होने से इलाक़ाई लोगों में भारी ख़ुशी है और ग्रामीण विकास का श्रेय जसपुरा ब्लाक प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि महेश निषाद को दे रहे हैं।
जसपुरा ब्लाक प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि महेश निषाद क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य कर रहे हैं। और इसी का परिणाम है कि आज विकास के चलते क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। जिन गांवो में कच्चे रास्ते थे और लोग कच्ची पगडंडियो से होकर चलते रहे हैं अब वहां पक्की सड़के बन गई हैं जिससे लोगों का आवागमन बेहतर हो गया है क्षेत्र में हुए तेजी से विकास को लेकर लोगों में भारी ख़ुशी है। लोगों का कहना है कि जसपुरा ब्लाक प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि महेश निषाद की सराहना करते नहीं थक रहे। ब्लाक क्षेत्र के गांव चंदवारा व गौरीखुर्द गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग छह से सात सीसी सड़को का निर्माण कराया गया है। सीसी सड़के बनने से लोगों में ख़ुशी है, इनका कहना है कि पक्का रास्ता बनने से अब आवागमन आसान हो गया है क्योंकि ज़ब सीसी सड़के नहीं बनी थी तब बारिश के दिनों में कच्चे रास्तो में चलना मुश्किल हो जाता था लेकिन ब्लाक प्रमुख व प्रतिनिधि ने गांव व क्षेत्र का विकास तेजी से कराकर यहां के पिछड़ेपन को दूर किया है।
जसपुरा ब्लाक प्रमुख, प्रतिनिध महेश निषाद व बीडीओ ने ब्लाक में कंबल वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कंबल वितरण हुआ। इस मौक़े पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सचिव व ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी लोगों का ब्लाक प्रमुख जी ने स्वागत किया और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी साथ ही जो काम हो चुके हैं और जो कार्य प्रस्तावित हैं उनके बारे में जानकारी दी।
