मचा हड़कंप! सऊदी अरब के पास भी परमाणु बम है-हुसैन कनानी
February 12, 2026
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का संकट बढ़ता जा रहा है.. किसी भी वक्त मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग भड़क सकती है। इस बीच ईरानी के पूर्व कमांडर के दावे ने दुनिया में सनसनी मचा दी है.. IRGC के पूर्व सैन्य कमांडर हुसैन कनानी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सऊदी अरब ने परमाणु बम बना लिया है। अमेरिका और इजरायल को इसकी पूरी जानकारी भी है, दोनों देशों को बम बनाने की पल-पल की खबर है। ट्रंप प्रशासन ईरान पर नो न्यूक्लियर वेपन्स की शर्त थोप रहा है, लेकिन सऊदी के सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम को हरी झंडी दे दी गई है।
सोशल मीडिया पर कई अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं और कुछ समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने परमाणु रहस्य लीक कर दिए हैं। मीडिया में चल रही खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब ने परमाणु बम बना लिया है। इसके साथ ही, लोग पुराने अब्दुल कादिर खान मामले का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि उत्तर कोरिया की तरह ही पाकिस्तान ने अब सऊदी अरब को परमाणु बम विकसित करने में मदद की है। इसके सबूत नहीं हैं। हां ईरान के पूर्व कमांडर ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर बम है।
हुसैन कनानी ने दावा किया है कि सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर बम के पूरे सबूत हैं। अमेरिका सबकुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए है और इजरायल को भी इसका पता है। उन्होंने कहा, हमारे पास पुख्ता खुफिया जानकारी है कि इस समय सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर बम है और उसकी गतिविधियों के बारे में अमेरिका को अच्छी तरह पता है। हमारे पास बहुत सी जानकारियां हैं.. बाकी के अरब देशों से उदहारण के लिए कुछ यमन के लोग सऊदी अरब की NUCLEAR साइट पर काम कर रहे हैं।
ईरान के पूर्व आईआरजीसी कमांडर ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि इजरायल और कई अरब देशों के साथ हुए ऐतिहासिक समझौते में सउदी अरब के पास परमाणु बम होने की भी जानकारी है। कनानी ने ईरानी इंटेलिजेंस के हवाले से कहा कि अब्राहम अकॉर्ड के तहत तय हुआ था कि सऊदी अरब को परमाणु हथियार के लिए छूट दी जाएगी, इसके बदले इजरायल और अमेरिका उसे छूट देने के लिए राजी थे, लेकिन बाद में यह बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।
