Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः होली व रमजान को लेकर इटौंजा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना परिसर में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव की अध्यक्षता में आगामी त्योंहार होली व रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। वही इस बैठक में क्षेत्र के इटौंजा नगर पंचायत चेयरमैन अवधेश अवस्थी कमल, संभ्रांत नागरिक, गुरू जनों, सभासद, ग्राम प्रधान, सहित अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था होली के संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इटौंजा अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा कि किसी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें। इस दौरान इटौंजा नगर पंचायत चेयरमैन अवधेश अवस्थी कमल, भाजपा नेता पूर्व सभासद सुधाकर अवस्थी,सूरजपुर गढा प्रधान वीरपाल, पूर्व प्रधान रायपुर राजा दीपक त्रिवेदी छोटू अन्य जनप्रतिनिधि दरोगा रमेश यादव, रामविलास, तेजवीर, संजय गुप्ता अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |