Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः प्रतिबंधित चायनीज मांझे के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार! सघन तलाशी अभियान से मचा हड़कंप


अमेठी। जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अमेठी पुलिस ने घातक चायनीज मांझे के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, कस्बे में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबंधित प्लास्टिकध्सिंथेटिक मांझे (चायनीज मांझा) के भंडारण, विक्रय और उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए एक वृहद तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी अमेठी, मनोज कुमार मिश्र एवं कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल ने गंगागंज मोहल्ले सहित प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर औचक छापेमारी की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य माननीय उच्च न्यायालय और एनजीटी द्वारा पर्यावरण एवं जनहानि को रोकने हेतु लगाए गए प्रतिबंधों का अनुपालन सुनिश्चित करना था। जांच दल ने पतंग और मांझे के थोक व फुटकर प्रतिष्ठानों के स्टॉक का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हालांकि, सघन तलाशी के उपरांत किसी भी दुकान से प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई, जो स्थानीय व्यापारियों के मध्य विधिक अनुपालन की सकारात्मक स्थिति को दर्शाता है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए सचेत किया। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने दो-टूक शब्दों में कहारूचायनीज मांझे का क्रय-विक्रय न केवल एक विधिक अपराध है, बल्कि मानवीय दृष्टि से भी यह अत्यंत घातक है। यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध संगत धाराओं  एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम) के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने इसे केवल एक प्रशासनिक अभियान तक सीमित न रखकर जन-संवाद का माध्यम भी बनाया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे पक्षियों, पशुओं और राहगीरों के लिए साक्षात् काल बन चुके इस मांझे का परित्याग करें। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे एक जागरूक प्रहरी की भूमिका निभाएं और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री से संबंधित किसी भी गुप्त सूचना को तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के साथ साझा करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |