Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें 5 गलतियां, रूठ जाएगा भाग्य, बुरा समय होगा शुरू


हिंदू धर्म में शनिवार के दिन को शनि देव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायकर्ता की उपाधि प्राप्त है और साथ ही शनि क्रूर ग्रहों में से भी एक है। इसलिए शनिवार के दिन कुछ गलतियां करने से आपको बचना चाहिए। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। इन गलतियों को करने से आपका भाग्य रूठ सकता है और आपका बुरा दौर शुरू होने की बी आशंका रहती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन आपको झाडू नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन झाडू खरीदते हैं तो माता लक्ष्मी के साथ ही शनि देव भी रूठ सकते हैं। शनि ग्रह को मजदूर, सफाई कर्मचारियों, सफाई करने वाली चीजों का कारक माना गया है इसलिए शनिवार के दिन आप झाडू का दान तो कर सकते हैं लेकिन इसे खरीदना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

शनिवार के दिन आपको दाढ़ी और बाल कटवाने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। ऐसा करने से भाग्य आपसे रूठ सकता है और साथ ही आपको बुरे दौर से भी गुजरना पड़ सकता है, इसलिए मंगलवार के साथ ही आपको शनिवार के दिन भी दाढ़ी और बाल काटने से बचना चाहिए।

शनिवार के दिन आपको कुछ चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इनमें शामिल हैं मांस, मदिरा और तामसिक भोजन। इन चीजों का सेवन करने से शनि का प्रकोप आप पर बरस सकता है, इसलिए गलती से भी इन चीजों का सेवन न करें। वहीं जो लोग शनिवार के दिन सात्विक जीवन जीते हैं और सात्विक भोजन करते हैं उन पर शनि की कृपा दृष्टि बरसती है।

शनिवार के दिन आपको धन का लेन-देन करने से भी बचना चाहिए। इस दिन उधार देना और उधार लेना आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से शनि देव आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकते हैं। इसलिए गलती से भी शनिवार को धन का लेन-देन न करें।

आपको शनिवार के दिन नए कपड़े खरीदने से भी बचना चाहिए। शनिवार को दिन को थोड़ा कठोर माना जाता है और इसलिए इस दिन नए कपड़े खरीदना सही नहीं होता क्योंकि नए कपड़े समृद्धि और खुशी का प्रतीक माने जाते हैं। नए कपड़े खरीदने के लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन शुभ माने जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |