Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अधिकारी प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक करे जनसुनवाई- जिलाधिकारी


अमेठी
। जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में आईजीआरएस (एकीकृत जनशिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक प्रत्येक दशा में जनसुनवाई कर उसका विधिवत अनुश्रवण कराना सुनिश्चित करें तथा सप्ताह तक के प्राप्त व निस्तारित मामलों की समयबद्ध समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी प्रकरण में असंतुष्ट फीडबैक अथवा सी श्रेणी की फीडबैक प्राप्त होती है तो संबंधित शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की रुकावट अथवा अन्य अपरिहार्य स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर कार्य को पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर न तो कार्य किया जाए और न ही भ्रामक अथवा तथ्यहीन रिपोर्ट प्रेषित की जाए। उन्होंने आईजीआरएस की रैंकिंग को जनसेवा की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण मानक बताते हुए सभी विभागों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |