Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: द्वि-दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न


संग्रामपुर/अमेठी। स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने एवं डिजिटल गवर्नेंस के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जनपद के विकास खंड भेटुआ में आयोजित दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आधुनिक तकनीक एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान ग्राम प्रधानों को कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन के प्रभावी संचालन की विधिक व व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशासन ने डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत मोबाइल बैंकिंग एवं सामान्य बैंकिंग प्रक्रियाओं के सुरक्षित उपयोग पर विशेष बल दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी वित्तीय व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए, विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के विधिक प्रावधानों से अवगत कराया। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के सुरक्षा प्रोटोकॉल और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उत्तरदायी उपयोग हेतु निर्देशित किया गया, ताकि सूचनाओं के प्रसार में विधिक मर्यादा बनी रहे। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टल्स का तकनीकी विश्लेषण प्रस्तुत किया गयारूमास्टर ट्रेनर मदन किशोर पाठक ने ग्राम पंचायत विकास योजना के डिजिटल नियोजन पर विस्तृत प्रकाश डाला। मास्टर ट्रेनर योगेश शुक्ला ने ई-गवर्नेंस उपकरणों के माध्यम से कार्यों के प्रलेखन और पारदर्शिता पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विकास खंड के समस्त ग्राम प्रधानों सहित प्रभारी एडीओ पंचायत, मनीष कुमार उपस्थित रहे। सत्र के अंत में एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानों द्वारा उठाए गए तकनीकी एवं प्रशासनिक संशयों का विशेषज्ञों द्वारा विधि सम्मत निराकरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |