Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः केक काटकर मनाया गया आकांक्षा सिंह का जन्म दिवस


अमेठी। बुधवार को राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पीजी कॉलेज पीपरपुर और आरआरपीजी कॉलेज में आकांक्षा सिंह का जन्म दिवस श्युवा चेतना दिवसश् के रूप में मनाया गया। राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पीजी कॉलेज में इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ और श्ग्रीन डेश् के थीम पर युवा चेतना दिवस मनाया गया। वहीं आरआरपीजी कॉलेज में इस दौरान शिक्षकों ने केक काटकर आकांक्षा सिंह का जन्मदिवस मनाया। आसलदेव पीजी कालेज की प्राचार्या  डॉ. संगीता सिंह ने इस दौरान कहा कि राजकुमारी आकांक्षा सिंह सुप्रीम कोर्ट की प्रखर अधिवक्ता हैं और अमेठी के शैक्षणिक विकास के लिए सदैव मार्गदर्शन करती रहती हैं उन्होंने आकांक्षा सिंह के शतायु होने की कामना किया। आरआरपीजी के प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी ने आकांक्षा सिंह के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |