Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया आकस्मिक एवं गहन निरीक्षण


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का आकस्मिक एवं गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के समस्त पटलों, कार्यालय कक्षों, अभिलेखों के रख-रखाव तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने प्रत्येक पटल पर लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए फाइलों के निस्तारण की प्रगति तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित फायर एक्सटिंग्यूशर, आरओ वाटर कूलर, शौचालय, प्रतीक्षालय, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत जनसुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल व्यवस्था हर समय सुचारु बनी रहे, आरओ वाटर कूलर नियमित रूप से साफ एवं क्रियाशील रखे जाएं तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यालयों में कार्य विभाजन (वर्क डिस्ट्रीब्यूशन) स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाए, सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण एवं अद्यतन रखी जाएं तथा समस्त कार्यालयीय कार्यों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी देयक उसी दिन उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट आमजन से सीधे जुड़ा हुआ कार्यालय है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी होनी चाहिए। उन्होंने समस्त पटलों के कर्मचारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्यों की गहन जानकारी रखने तथा उनके शत-प्रतिशत अनुपालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |