Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका! दिग्गज नेता भूपेन बोरा BJP में होने जा रहे शामिल


विधानसभा चुनाव से पहले असम में पाला बदलने का खेल जारी है। इस बीच, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेन बोरा का साथ उन्हें मिलने वाला है। भूपेन बोरा, जल्द BJP में शामिल होने वाले हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री हिमंता ने भूपेन बोरा को असम कांग्रेस में आखिरी हिंदू नेता बताया है। इस आर्टिकल में जानें कि भूपेन बोरा कौन हैं, जिनके BJP में जाने को लेकर खुद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, 'भूपेन बोरा असम कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में उभरे अंतिम प्रमुख हिंदू नेता रहे हैं। उनके निमंत्रण पर आज शाम उनसे भेंट करूंगा। मेरी हार्दिक इच्छा है कि वे BJP परिवार में शामिल होकर राष्ट्र और असम की सेवा के हमारे संकल्प को और सशक्त करें।'

जान लें कि भूपेन बोरा ने 16 फरवरी, 2026 को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, भूपेन बोरा जल्द ही औपचारिक तौर पर BJP में शामिल होंगे। बोरा 2021 से 2025 तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी APCC के चीफ रहे हैं। इसके अलावा, वह बिहपुरिया सीट से 2 बार विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं।

भूपेन बोरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी AICC का हिस्सा भी रहे हैं। बोरा, AICC के सचिव और असम सरकार में संसदीय सचिव के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने खुद को दरकिनार किए जाने और कांग्रेस के कामकाज से असंतोष को लेकर कांग्रेस से वर्षों पुरना नाता तोड़ा है।

गौरतलब है कि भूपेन बोरा 2006 से 2016 तक विधायक रहे हैं। बोरा को उनके विधायी कार्यकाल के दौरान उनके कार्यों के लिए Best MLA Award से सम्मानित किया गया था। इलाके के लोगों में उनकी अच्छी पैठ हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |