Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में फर्जी दस्तावेज रैकेट का भंडाफोड़रू ‘गंगवार जनसेवा केन्द्र’ पर छापा, 93 नकली आधार-पैन कार्ड बरामदय आरोपी गिरफ्तार


रुद्रपुर । उधम सिंह नगर के नवनियुक्त एसएसपी पदभार ग्रहण करते ही लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे है स एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस  वार्ता के दौरान जनसेवा केंद्र की आड़ में चल रहे फर्जी दस्तावेज बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है।

एसएसपी अजयगणपति ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के मछली मार्केट रोड स्थित “गंगवार जनसेवा केन्द्र” पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से चेतन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी मूल रूप से ग्राम एन्चैरा, थाना पटवाई, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में रह रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिक्सलाब एप के जरिए ग्राहकों की फोटो, नाम और पता एडिट कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक अंकतालिकाएं तैयार करता था। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी हासिल करने के लिए किया जाता था।

दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए हैं। बरामदगी में 40 फर्जी आधार कार्ड, 53 फर्जी पैन कार्ड, कूटरचित अंकतालिकाएं, एक प्रिंटर, मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस, बायोमैट्रिक स्कैनर और एक मोबाइल फोन शामिल है। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी फर्जी मार्कशीट की डिजिटल प्रतियां पाई गईं।

एसएसपी अजय गणपति ने आमजन से अपील की है कि फर्जी दस्तावेज बनवाने या उनका उपयोग करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |