Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: समूहों का क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित! छह समूहों के 72 सदस्यों ने लिया भाग, आत्मनिर्भरता व आजीविका संवर्धन पर दिया गया जोर


बीसलपुर।  समूहों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समूहों की कार्य क्षमता को सुदृढ़ करना तथा आजीविका से जुड़े कार्यों में दक्षता विकसित करना रहा।

उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत छह विभिन्न समूहों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनिल प्रभा ने समूह प्रबंधन, बचत एवं ऋण व्यवस्था, बैंकिंग प्रक्रिया, स्वरोजगार के अवसर, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा डिजिटल लेन-देन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने सरल भाषा और उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया, जिससे समूहों को अपने कार्यों के बेहतर संचालन में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में छह समूहों के कुल 72 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने समूह की गतिविधियों को अधिक संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृषक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |