Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कोहरे के कारण दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 7-8 घंटे देरी से चल रही


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में सोमवार को सुबह में घना कोहरा देखने को मिला है। दिल्ली के पालम और सफदरजंग दोनों स्थानों पर दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। कई क्षेत्रों में घने कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली के लिए या इधर से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। ये ट्रेनें 7 से लेकर 8 घंटे तक की देरी से भी चल रही हैं।
बड़ी संख्या में ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण बड़ी संख्या में ट्रेन लेट हुई हैं। दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं-:
15707- KIR - ASR (कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस)
12801-PURI - ANVT (पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस)
12397- GAYA - NDLS (महाबोधी एक्सप्रेस)
12451-CNB - NDLS (श्रमशक्ति एक्सप्रेस)
22437- PRYJ- ANVT (हमसफर एक्सप्रेस)

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को AQI 188 रहा। आपको बता दें कि AQI को 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
उत्तर प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ में मौसम बदल गया है और दिन के समय में लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ रही है। राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सुबह 9 बजे से कानपुर में भी अंधेरा छा गया और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |