Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर आयुक्त का जोन-6 के वार्डों का निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को जोन-6 स्थित दो वार्डों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, पार्कों के रखरखाव, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं मरम्मत, साथ ही खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े के ढेरों की स्थिति का जायजा लिया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की भी समीक्षा की और स्वच्छता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।सबसे पहले नगर आयुक्त महोदय ने आचार्य नरेंद्र देव वार्ड का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नेपियर कॉलोनी, चैपटियां एवं नवाजगंज क्षेत्रों का भ्रमण कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए स्थानीय नागरिकों से सीधे फीडबैक लिया।इसके पश्चात उन्होंने सराय माली खां स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में पाई गई टूट-फूट और मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिये।इसके बाद नगर आयुक्त ने मल्लाही टोला प्रथम वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को लेकर स्थानीय निवासियों से फीडबैक लिया। साथ ही क्षेत्र में गठित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। नगर आयुक्त ने मनोहर कॉलोनी, जरनैलगंज एवं आशापुरम क्षेत्रों का भ्रमण किया और वहां स्थित पार्कों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।आशापुरम क्षेत्र में स्थित नाले की सफाई, आवश्यक स्थानों पर नाले को कवर कराने तथा नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए जोनल अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए।इसी क्रम में नगर आयुक्त ने शब-ए-बारात पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के साथ-साथ जोन के सभी कब्रिस्तानों की नियमित एवं विशेष सफाई कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, जोनल सेनेटरी ऑफिसर राजेश यादव तथा अधिशासी अभियंता जोन-6 अशोक यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |