Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रणवीर सिंह की फिल्म ने ओवरसीज में बनाए 5 शानदार रिकॉर्ड! टारगेट को नहीं कर पाई हासिल


रणवीर सिंह की हालिया रिलीज स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया और छप्पर फाड़ कमाई के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट ने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी ऊंचाई तक पहुंचेगी. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले की सारी नेगेटिविटी को सफलतापूर्वक तोड़ दिया और एक बार फिर साबित कर दिया कि कंटेंट ही किंग है! इसका ओवरसीज रन लगभग खत्म हो गया है. वहीं तमाम बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली ये फिल्म एक बड़ा मील का पत्थर पार करने से चूक गई है.

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने अपनी रिलीज के 60 से ज़्यादा दिनों में ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस पर 299 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर एक शानदार परफॉर्मेंस दी और अब यह बड़ी सफलता हासिल करके अपनी इंटरनेशनल जर्नी को रैपअप कर चुक है. दिलचस्प बात ये है कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से मुकाबले के बावजूद, रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही. इसी के साथ ये भी बता दें कि ‘धुरंधर’ ने देश ही नहीं विदेशों में भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.

60 शानदार दिनों के बाद, धुरंधर का ओवरसीज़ रन खत्म हो गया है. वहीं रणवीर सिंह शाहरुख खान (पठान, जवान) की लीग में शामिल होने से चूक गए हैं क्योंकि उनकी स्पाई एक्शन थ्रिलर अपनी बॉक्स ऑफिस रन के पहले फेज में 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी. दुख की बात यह है कि आदित्य धर की फिल्म यह माइलस्टोन 1 करोड़ से भी कम से चूक गई है, क्योंकि इंटरनेशनल टोटल पहले ही 299 करोड़ हो चुका है. लेकिन इससे यह बात नहीं बदलती कि यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है! इसके अलावा, धुरंधर 2 मार्च में आने वाली है और उम्मीद है कि वह यह माइलस्टोन हासिल कर ले.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |