Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ऑरेंज जिंजर शॉट सेहत के लिए है पावरफुल ड्रिंक, इसे कैसे तैयार करें और किस वक्त पीना फायदेमंद होता है?


आजकल लोग सुबह उठकर हेल्दी जूस के शॉट्स लेना पसंद करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई जूस के बारे में बताया जाता है जिन्हें सीमित मात्रा में सुबह पीना फायदेमंद है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट सुबह जूस पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं मानते हैं। जूस में बहुत ज्यादा चीनी होती है। लेकिन फिर भी अगर आपका जूस पीने का मन है तो बहुत थोड़ी मात्रा में यानि एक शॉट जितना जूस बनाकर पी सकते हैं। ध्यान रखें ये जूस घर पर ताजा तैयार किया गया हो और इसमें कुछ हेल्दी चीजें भी शामिल हों।

एम्स ट्रेंड और कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपनी पसंदीदा ड्रिंक, ऑरेंज जिंजर शॉट की रेसिपी बता रहे हैं। आप इसे शॉट के रूप में सुबह पी सकते हैं।

ऑरेंज जिंजर शॉट तीन चीजों से तैयार किया जाता है। इसमें संतरा, अदरक और गाजर डाली जाती है। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है। वहीं संतरा विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लेवोनोइड्स पौधों से मिलने वाले यौगिकों का एक समूह है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और ये दिल का दौरा या स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक में जिंजरोल होता है, जो पाचन में सहायक होता है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-ट्यूमर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

इसे तैयार करने के लिए 2 मीडियम गाजर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब 1 संतरा छीलकर रख लें। 1 इंच अदरक का टुकड़ा काट लें। अब इन सारी चीजों को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। अब जूसर नहीं है तो मिक्सी में डालकर भी जूस बना सकते हैं। इसे छानकर 3-4 छोटे शॉट बना लें। एक शॉट में 30 से 50 मिलीलीटर का होता है। इसे सुबह पी लें। आप चाहें तो इस जूस को फ्रिज में 1-2 दिन के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |