उन्नाव। जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली सदर की साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने फर्जी स्क्रीनशॉट और लिंक फ्रॉड के माध्यम से ठगी गई कुल 45,300 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाई है। साईंबर टीम ने पहले मामले में अमित पुत्र माधव प्रसाद निवासी गिरिजाबाग, थाना कोतवाली सदर ने 25 जनवरी 2025 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 8,000 रुपये नकद ठग लिए गए थे। साइबर टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यह धनराशि उन्हें वापस करा दी। साइबर टीम ने दूसरे मामले में पीयूष कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी पीताम्बर नगर, थाना कोतवाली सदर ने 21 जनवरी 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत की थी कि एक साइबर कैफे में फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर उनसे 30,300 रुपये नकद ठगे गए थे। कोतवाली साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए को ठगी गई राशि भी वापस दिलाई।
तीसरा मामले में केशव सिंह पुत्र स्व. राम सिंह निवासी पीताम्बर नगर, थाना कोतवाली सदर ने 22 जनवरी 2026 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि एक लिंक पर क्लिक करने के कारण उनके साथ 7,000 रुपये का फ्रॉड हुआ था। साइबर टीम ने जांच के बाद यह धनराशि भी पीड़ित को रिफंड करा दी।