Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

धुरंधर-2 के लोकेशन मैनेजर पर मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई


बॉलीवुड फिल्म धुरंधर की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन समेत अनेक कलाकारों की इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और कई रिकॉर्ड्स को धराशायी कर दिया है। अब दर्शकों को धुरंधर-2 का इंतजार है। हालांकि, धुरंधर-2 की शूटिंग के दौरान की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने धुरंधर-2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

मुंबई पुलिस ने फ़िल्म धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ साउथ मुंबई के हाई सिक्योरिटी वाले फोर्ट इलाके में बिना अनिवार्य अनुमति के ड्रोन उड़ाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, MRA मार्ग पुलिस स्टेशन ने 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ “अधिकारियों के वैध आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा” करने के लिए FIR दर्ज की है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, FIR में कहा गया है कि क्रू ने सीक्वेंस की शूटिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके पास कोई औपचारिक अनुमति नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, इस शूटिंग के दौरान अभिनेता संजय दत्त के साथ पूरा क्रू 1 फरवरी को शूटिंग के लिए इकट्ठा हुआ। यह इस शेड्यूल का तीसरा दिन था। 30 जनवरी से, ऐतिहासिक फोर्ट परिसर को नाटकीय रूप से पाकिस्तान की एक हलचल भरी पुरानी गली जैसा बनाया गया था। इस मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि धुरंधर-2 फिल्म का टीजर 3 फरवरी को जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को निर्देशक आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |