मंगलवार को 'ओ रोमियो' ने पलटी बाजी, 'बॉर्डर 2' ने भी दिखाई तेजी
February 18, 2026
सिनेमाघरों में नई रिलीज ओ रोमियो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है. वहीं शनाया कपूर की तू या मैं बुरी तरह पिट चुकी है. जबकि कुछ हफ्तें पुरानी बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 भी अब मंदी का शिकार नजर आ रही हैं. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि इन सभी फिल्में ने मंगलवार को टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन किया है?
ओ रोमियो की सिनेमाघरों में शुरुआत अच्छी हुई थी और इसने ओपनिंग वीकेंड तक 30 करोड़ कमा लिए थे. हालांकि पहले मंडे को इसकी कमाई घटी और इसने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन मंगलवार को ओ रोमियो ने फिर से अपनी रफ्तार बढ़ाई और अच्छी कमाई कर डाली. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओ’रोमियो ने 5वें दिन 5.1 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का पांच दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.35 करोड़ रुपये हो गया है.
आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर और बिजॉय नांबियार की डायरेक्ट की हुई 'तू या मैं' ने पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अपने पहले मंगलवार को लगभग 10 परसेंट की मामूली बढ़त दर्ज की, और लगभग 45 लाख नेट कलेक्शन किया. 'तू या मैं' की रनिंग कमाई बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ नेट तक पहुंच गई है. मौजूदा ट्रेंड्स के आधार पर, यह सर्वाइवल थ्रिलर अपने पहले हफ़्ते में लगभग 4.25-4.50 करोड़ की कमाई कर सकती है.
सलमान खान स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से दर्शकों की फेवरेट बन गई थी और चौथे हफ्ते में भी इसका क्रेज बरकरार है. हालांकि अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है. वहीं इसकी रिलीज के 26वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने रिलीज के 26वें दिन 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ सनी देओल स्टारर फिल्म की 26 दिनों की कुल कमाई अब 323.26 करोड़ रुपये हो गया है.
मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है और ये इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनने की ओर बढ़ रही है. इन सबके बीच फिल्म की 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, 19वें दिन 60 लाख रुपये कमाए हैं. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3 की कुल कमाई अब 46.6 करोड़ नेट हो गई है. 60 करोड़ के बजट में बनी रानी मुखर्जी की ये फिलम अभी भी सेफ ज़ोन में आने से काफी दूर है. हालांकि, यह जल्द ही मर्दानी 2 (47.51 करोड़) को पीछे छोड़कर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.
