Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः 22 फरवरी को विशेष अभियान तिथि, मतदेय स्थलों पर प्राप्त होंगी दावे/आपत्तियां


अमेठी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के आदेशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इस क्रम में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गई है। उक्त तिथि को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी पूर्वान्ह 10रू30 बजे से अपरान्ह 01रू30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट गया हो तो वह फार्म-6 के साथ आवश्यक घोषणा पत्र भरकर प्रस्तुत कर सकता है। इसी प्रकार किसी मृतक अथवा गलत प्रविष्ट मतदाता का नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, आयु, पता आदि विवरण में त्रुटि संशोधन हेतु फार्म-8 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को निर्धारित तिथियों में संबंधित मतदेय स्थल पर उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि विशेष अभियान तिथि सहित निर्धारित अवधि में अपने नाम की मतदाता सूची में जांच कर आवश्यकतानुसार दावाध्आपत्ति प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी अर्ह मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |