बेवर/मैनपुरी। शहीद मेला 2026 के अंतर्गत शहीद स्मृति मंच पर आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ने दर्शकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। यह प्रतियोगिता शहीद मेले के इतिहास की अब तक की सबसे भव्य और शानदार बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मानी जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं. राज त्रिपाठी, भल्लू चैहान एवं अनुपम दीक्षित (सांवरिया) रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रेरित करते हैं।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिसमेंप्रथम स्थान नियाज हसन (कन्नौज),द्वितीय स्थान देश दीपक (अलीगढ़) एवंतृतीय स्थान बिट्ठल ठाकुर (फर्रुखाबाद) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक राहुल दीक्षित एवं प्रवीन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन एवं व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। आयोजन ने शहीद मेले को एक नया आयाम देते हुए युवाओं में खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
