Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: मोबाइल मंत्रा दुकान मे हुई चोरी की वारदात को लेकर विधायक शिव अरोरा ने व्यापारी संग की एसएसपी से मुलाकात! जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की रखी मांग


रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड स्थित मोबाइल मंत्रा शोरूम मे विगत दिवस हुई चोरी की बड़ी वारदात जिसमे मोबाइल स्वामी की पूरी दुकान ही शातिर चोरो द्वारा साफ कर दी गई।

तो वही व्यापारी हित मे मामले की गंभीरता को देखते हुऐ विधायक शिव आरोरा व्यापारीयों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से  उनके कार्यालय मे मुलाकात की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा काशीपुर बाईपास रोड स्थित मोबाइल मंत्रा मे अभी हाल मे हुई बड़ी चोरी की वारदात जिसको लेकर व्यापारियों  मे काफी चिंता है कि किस प्रकार छत के ऊपर से लोहे का दरवाजा तोड़कर पूरी रात एक एक मोबाइल का डब्बा खाली कर इस घटना को अनजान दिया है जो दर्शाता है घटना को अंजाम देने वाले चोर शातिर होंगे।

विधायक अरोरा ने एसएसपी से कहा इस चोरी की घटना का खुलासा जल्द से जल्द होना चाहिए ओर व्यापारी के हुऐ इतने बड़े नुकसान को देखते हुऐ चोरो से समान की बरामदगी हो। उन्होंने कहा यह घटना काफी संवेदनशील है ओर व्यापारीयों मे भय की स्थिति बनी हुई है ऐसे मे घटना मे शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

वही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने विधायक शिव अरोरा की बात सुनकर स्पष्ट किया निश्चित रूप से यह चोरी की घटना हमारे लिये एक चुनौती है ओर इसको लेकर घटना का पता लगने के बाद से ही मामले की तह तक जाने के लिये अलग अलग टीमें गठित कर दी है साथ ही इसमें घटना की गंभीरता को देखते हुऐ अलग अलग एंगल से जांच की जा रही है ओर काफी जानकारी जुटाई भी है ओर इस चोरी की वारदात को लेकर जल्द से जल्द इसका खुलासा करेंगे ऐसा विधायक को आश्वास्त किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, बलदेव सिंह, गौरव मुंजाल, मनीष मुंजाल, सोनी चावला, गुरविंदर सिंह, अभिषेक गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |