Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धांसू टीजर रिलीज


रणवीर सिंह ने अपनी लेटेस्ट रिलीज़ 'धुरंधर' से इंडस्ट्री में धूम मचाई हुई है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं. ये स्पाई एक्शन थ्रिलर 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी और हिंदी इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई. वहीं अब इसकी सीक्वल यानी धुरंधर द रिवेंड को लेकर हर किसी में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है. और धुरंधर: द रिवेंज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा टीजर रिलीज हो गया है., जो फैन्स धुरंधर के दूसरे पार्ट की पहली झलक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वे अब टीजर को ऑनलाइन देख सकते हैं.

धुरंधर की थिएट्रिकल रिलीज के 60 दिनों के बाद, मेकर्स ने फैंस को खुश करते हुए 3 फरवरी, 2026 को दोपहर 12:12 बजे धुरंधर 2 का पहला टीज़र जारी किया. यूट्यूब की लॉगलाइन में लिखा है, "ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है."

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की कहानी के इर्द-गिर्द घूम रही थी , जो कराची के क्रिमिनल नेटवर्क में घुसपैठ करता है और पाकिस्तान के पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड में एंट्री करता है. उम्मीद है कि दूसरा भाग रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी को दिखाएगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कहानी की डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है. टीजर रिलीज के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.

धुरंधर: द रिवेंज गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, जहां यह यश की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक से क्लैश करेगी.दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |