Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः गांव मनिकापुर में विधि-विधान से संपन्न हुआ वार्षिक दुर्गा पूजन! हवन में 101 आहुतियां देकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनिकापुर में वार्षिक दुर्गा पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का पूजन किया गया तथा हवन में 101 आहुतियां देकर गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

पूजन कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हवन में भाग लिया और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा।इस अवसर पर श्याम बहादुर शर्मा, श्रीधर शर्मा, अमित गंगवार, ज्वाला प्रसाद, रामबाबू गंगवार, रजत गंगवार, जग बहादुर गंगवार, बंटू श्रीवास्तव, शिव कुमार संखधार, अमन कुमार संखधार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |