Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रोज ड्राई फ्रूट्स खाना भूल जाते हैं तो बनाकर रख लें ये लड्डू, नाश्ते में 1 लड्डू खाने से मिलेगी ताकत


रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स खाने में आलस कर जाते हैं। इससे बचने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाकर रख सकते हैं। सारे ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर आप टेस्टी लड्डू तैयार कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें न तो चीनी डालने की जरूरत होगी न गुड़ और शक्कर मिलानी पड़ेगी। सिर्फ ड्राई फ्रूट्स से ही इनमें इतनी मिठास आ जाएगी कि आपको और मीठा मिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो लोग मीठा खाने से बचते हैं उनके लिए ये लड्डू हेल्दी और टेस्टी मिठाई का विकल्प हो सकते हैं। फटाफट नोट कर लें ड्राई फ्रूट्स लड्डू की रेसिपी।
ड्राई फ्रूट्स लड्डू रेसिपी

पहला स्टेप- लड्डू बनाने के लिए आप इसमें अपने हिसाब से सारे ड्राई फ्रूट्स मिला सकते हैं। लड्डू में काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता, सभी को बारीक टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो सारे ड्राई फ्रूट्स को ग्राइंड भी कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स को कच्चा या हल्का रोस्ट करके तैयार करें।

दूसरा स्टेप- अब खजूर को बीज निकालकर तैयार कर लें। मिक्सी में खजूर, अंजीर और किशमिश डालकर अच्छी तरह से पीस लें। एक अच्छा मिक्स जैसा बन जाएगा। अगर लड्डू ज्यादा लंबे समय तक स्टोर करने हैं तो इसमें पानी बिल्कुल भी न डालें। अब खजूर, अंजीर और किशमिश से तैयार पेस्ट को हल्का गर्म कर लें।

तीसरा स्टेप- तुरंत ही इसमें सारे कटे हुए या ग्राइंड किए हुए ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें। हाथ पर हल्का घी लगाकर तैयार मिश्रण से जल्दी जल्दी लड्डू बनाते जाएं। ये लड्डू बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं। आप इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें और रोजाना नाश्ते में 1 लड्डू खा लें।

आप इसी तरह लड्डू में कुछ बीज भी मिला सकते हैं। अगर मन हो तो सिर्फ सीड्स के लड्डू भी इसी तरह बनाकर खा सकते हैं। ये लड्डू खाने में जितने टेस्टी लगते हैं उससे कहीं ज्यादा हेल्दी होते हैं। आप इन्हें बच्चों को बनाकर भी खिला सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |