Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: मनरेगा बचाने हेतु कांग्रेसियों ने भरी हुंकार


जगदीशपुर/अमेठी। गरीबों मजलूमों को गांव मे ही सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने हेतु चलाई गई मनरेगा योजना  बचाने के लिए कांग्रेसियों ने एकजुट होकर एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार के विरोध में हुंकार भरी। जगदीशपुर विकास खंड कार्यालय के निकट कांग्रेसी नेताओं नें एकदिवसीय धरने पर बैठकर कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना को पूर्ववत की तरह संचालित रखने का संकल्प लिया।लामबंद हुए कांग्रेसियों ने तय किया कि इस योजना को यदि समाप्त अथवा इसके साथ छेडछाड किया गया तो हमारी पार्टी के सभी लोग एकजुट होकर आरपार की लडाई लडने के लिए दिल्ली तक कूच करेंगे।इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया,रामलखन शुक्ला,  गुरू प्रसाद एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रिफाकत रसूल, ब्लाक अध्यक्ष मेराज अहमद,प्रदीप सिंहल, कदीर अहमद, वसीम खां,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी,सफीक अहमद समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |