लखनऊः इटौंजा पुलिस ने झपटमार कर मोबाईल पर्स छीनने वालें एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
January 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत राह चलते झपटामार कर मोबाइल फोन व पर्स चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। बता दें कि स्थानीय क्षेत्र की एक वादिनी मुकदमा द्वारा थाना इटौंजा पर प्रार्थना पत्र दिया,कि दो अज्ञात लड़कों द्वारा पीछे से आकर उसका मोबाइल फोन व पर्स छीन कर मौके से भाग गए। पुलिस ने इस प्रार्थना पत्र के आधार थाना पर मु0अ0सं0-007ध्2026 धारा- 304(2) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। वही इटौंजा पुलिस टीम उ0नि0 संजय कुमार गुप्ता,उ0नि0 रामविलास,आरक्षी दीपक तोमर थाना इटौंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त मनीष रावत पुत्र तेजराम रावत निवासी बांसखेड़ा मजरा छोटीपुरवा थाना अटरिया सीतापुर उम्र 25 वर्ष को इटौंजा रेलवे स्टेशन के पास बनगाँव रोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसके किया गया। कब्जे से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित मोबाइल फोन रेडमी नरजो एन 55 बरामद किया और पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मोबाइल व पर्स उसके द्वारा अपने सह अभियुक्त बल्लू पुत्र बृजलाल निवासी छोटीपुरवा थाना अटरिया सीतापुर के साथ मिलकर वादिनी मुकदमा से छीना गया था।बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
.jpg)