Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: स्व रामगोपाल त्रिपाठी की मूर्ति का अनावरण ! राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काट मूर्ति का किया अनावरण


तिलोई/अमेठी! रविवार को अमेठी जिले के तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत श्री दयानंद इंटरमीडियट कॉलेज गोकुला में स्व. राम गोपाल त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काट प्रतिमा का अनावरण किया।इस अवसर पर श्रद्धा सुमन नामक पुस्तक का विमोचन भी हुआ।जिसमें स्वर्गीय श्री त्रिपाठी के शिक्षा और सेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामगोपाल त्रिपाठी का सम्पूर्ण जीवन शिक्षा संस्कार और सेवा को समर्पित रहा।उनका स्नेह,उनके विचार एवं संस्कार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

पंडित स्वर्गीय त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर गोकुला इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में हजारों लोगों की भीड़ रही।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक भाजपा जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, रामकल्प तिवारी, गोकुला इंटरमीडिएट कॉलेज प्रबंधक सुनील कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राम अवध राम, राजेश विक्रम सिंह,सुनीता सिंह,रमेश पासी प्रधान, चंन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी, राजेश मसाला,

काशी पासी,पूर्व प्रधान श्रीपाल,प्रदीप सिंघल,एचपी वर्मा,मनोज सिंह,रवि तिवारी, अम्बरीष त्रिपाठी, बबलू मिश्रा,डीपी सिंह,महताब खान समेत हजारों की संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |