प्रतापगढः कुंभ मेला में लगे स्वच्छता कर्मियों को बांटे कपड़े! स्वच्छता ही सेवा है सेवा ही धर्म- आलोक सिंह
January 09, 2026
प्रतापगढ़। संगम मेला क्षेत्र प्रयागराज में कपड़ा बैंक के तत्वाधान में शिक्षक आलोक कुमार सिंह क्लॉथमैन द्वारा 5000 से अधिक कपड़ों का वितरण स्वच्छता कर्मियों उनके बच्चों और परिवारों को शर्ट पैंट स्वेटर जैकेट कंबल इत्यादि बांटे गए शिक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संगम मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में लगे स्वच्छता कर्मियों को जो रात दिन मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपना अमूल योगदान देते हैं जिससे मेला क्षेत्र के कल्पवासियों और दर्शनार्थियों के लिए पूरा मेला क्षेत्र स्वच्छ और पवित्र बना रहता है स्वच्छता कर्मियों के इस अमूल्य योगदान के लिए विगत 10 वर्षों से प्रत्येक वर्ष स्वच्छता कर्मियों को कपड़ा बैंक के माध्यम से निशुल्क वस्त्र प्रदान किए जाते रहे हैं इसी क्रम में स्वच्छता कर्मियों को वस्त्र प्रदान किए गए और बताया कि विगत 15 वर्षों से अधिक समय से कपड़ा बैंक के माध्यम से जिसकी स्थापना उन्होंने जनपद प्रतापगढ़ में की है के द्वारा 8 लाख से अधिक लोगों को अब तक कपड़े प्रदान किये जा चुके हैं जिसके लिए शिक्षक आलोक कुमार सिंह को क्लॉथमैन की उपाधि प्रदान की जा चुकी हैं उन्होंने बताया कि कपड़े की व्यवस्था सोशल मीडिया के माध्यम से उनके द्वारा पोस्ट किए जाने पर लोगों द्वारा पूरे भारत से ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों से भी उनके पास भेजे जाते रहते हैं अगर किसी को उन्हें कपड़े प्रदान करने हैं तो वह उनके फोन नंबर 700792 8766 पर संपर्क कर वस्त्र प्रदान कर सकता है जिसे वह जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे इस मौके पर प्रमोद मिश्रा विवेक शुक्ला प्राची बघेल आशीष कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
