गुरसहायगंज/समधन कन्नौज। नगर पंचायत समधन के कार्यालय में दिव्या गुप्ता अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया होगी पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारी को बुलवाकर उनका परिचय लिया कार्यालय में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मियों की लंबी लिस्ट देखकर बोली जरूरत से ज्यादा कर्मचारी रखने की क्या जरूरत है इनकी छटनी करनी पड़ेगी ।
बुधवार को समधन नगर पंचायत कार्यालय में पहुंची अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने अपना कार्यभार संभाला इसी दौरान उन्होंने टाउन कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनके कार्याे के संबंध में जानकारी ली बड़े बाबू अंकित कुमार से उन्होंने कर्मचारियों की लिस्ट मांगी जिसमें संविदा ठेका एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लंबी लिस्ट देखकर बोली इतने कर्मचारियों की क्या जरूरत इससे फिजूल खर्ची अधिक होती है उन्होंने बड़े बाबू से कहा कि सभी कर्मचारियों को बुलाकर लाइए उनसे उनके कार्य एवं क्षेत्र के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी इसी के आधार पर उन्हें कार्य पर रखा जाएगा जो अतिरिक्त कर्मचारी हैं उन्हें निकाल कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने पंचायत भवन परिसर एवं बने कार्यालय में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया कार्यालय में अभी अवस्थित वस्तुएं मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों की फटकार लगाई उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव से कार्य किया जाएगा जनहित मामलों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अयान हुसैन सिद्दीकी ने अधिशासी अधिकारी से औपचारिक भेंट कर उन्हें नगर पंचायत की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया साथ ही नगर पंचायत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ लिपिक अंकित दुबे, दीपक श्रीवास्तव, आलोक शाक्य, मो रफी अहमद कासिम, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
