Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: 15 वाहन चालको के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही ! टीएसआई ने आम जनमानस को किया जागरूक


छिबरामऊ/कन्नौज।  बुधवार को छिबरामऊ के ताल ग्राम तिराहा,फर्रूखाबाद चैराहा,पूर्वी बाईपास आदि स्थानों पर टीएसआई अरशद अली द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई साथ ही वाहन चालकों को एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। 

जहां टीएसआई अरशद अली द्वारा सर्दी के मौसम में पढ़ने वाले कोहरे से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए,वही टीएसई ने सभी से अनुरोध किया कि इस धुंध के मौसम में यदि आवश्यक हो तो घर से बाहर निकले,अपने वाहनों पर आगे की तरफ सफेद साइड में पीले और पीछे की तरफ लाल रंग के रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाये,जिससे दुर्घटनाएं कम होने की संभावना रहती है।

टीएसआई अरशद ने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि कोहरे के चलते फोग लाइट का इस्तेमाल करें,लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें,तेज गति में वाहन ना चलाएं,नशे में वाहन न चलाए,नींद आने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर आराम कर लें,ओवर टेक न करें।जीटीरोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी अरशद अली द्वारा हटवाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |