Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः गांव की सड़को पर फैला नाली का गंदा पानी


संग्रामपुर/अमेठी।  जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के डेवणसा गांव की लगभग कई गलियों में नाली का पानी फैला हुआ है। जिसके कारण गांव की गलियों में आने जाने वाले राहगीरों व ग्राम वासियों को समस्या आ रही है। इन गलियारों में प्रमुख रूप से हीरालाल - विजय कुमार - रामदेव वर्मा के घर के पास छोटेलाल वर्मा के घर के पास और सबसे अधिक पिंटू - शैयाद अली - श्यामलाल - कृष्ण कुमार और छोटे वर्मा की गलियों में जाने वाला रास्ते पर पूरी तरह पानी फैलाव से खराब हो चुका है। ग्रामीण लालजी वर्मा ने बताया कि गांव में फैलाई गई पानी पाइप लाइन जगह - जगह लीकेज पड़ी है साथ ही गांव की नालियां साफ नहीं की जाती हैं रास्ते ऊबड़ -खाबड़ है इसलिए गांव की सभी गलियों की स्थिति इस तरह हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |