Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बलरामपुर चिकित्सालय में एंटी लेप्रोसी डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया


लखनऊ। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा समय पर पहचान और उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना रहा।इस अवसर पर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि कुष्ठ रोग एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और सही समय पर इलाज मिलने पर इससे होने वाली विकलांगता को पूरी तरह रोका जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करें और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ें।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि बलरामपुर चिकित्सालय में कुष्ठ रोग से संबंधित जांच, उपचार एवं परामर्श की समुचित सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम रोग के शीघ्र निदान और प्रभावी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि एंटी लेप्रोसी डे जैसे कार्यक्रम स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ आम जनता को भी जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे समाज में फैले भय और गलत धारणाओं को दूर किया जा सकता है।कार्यक्रम में वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.एच. उस्मानी ने कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और नियमित दवा से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है तथा इससे होने वाली विकलांगता को रोका जा सकता है।इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा कुष्ठ रोग विषय पर भाषण, पेपर प्रेजेंटेशन एवं अन्य शैक्षणिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |