अमेठीः बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स समिति की हुई बैठक, डीएम रहे मौजूद
January 08, 2026
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में कल जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गईए जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्युतीकरण एवं फर्नीचर से संतृप्त विद्यालयों के बारे में जनपद स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं सीडीआर के माध्यम से सहयोग प्रदान किए जाने हेतु अनुरोध किया गया तथा नगरीय क्षेत्रों में शौचालय एवं मूत्रालय से असंतृप्त विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उक्त विद्यालयों में नगर पंचायत नगर पालिका आदि के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराये जाने का अनुरोध किया गया। समीक्षा के दौरान आरटीई योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेशित बच्चों की संख्या की समीक्षा की गई। बेसिक शिक्षा के अंतर्गत समेकित शिक्षाए मध्यान भोजन के अंतर्गत विभिन्न मदों में आवंटित धनराशियों को ससमय सम्बंधित विद्यालय तथा रसोइया के खातों में प्रेषण की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही समस्त विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
