Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बल्लारी बैनर विवाद! कर्नाटक के बेल्लारी में हिंसा! भारतीय जनता पार्टी-कांग्रेस कर्ताओं में झड़प, इलाके में पुलिस बल तैनात


कर्नाटक के बेल्लारी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर कथित तौर पर झड़प होने के एक दिन बाद शुक्रवार (2 जनवरी 2026) को क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस के अनुसार, इस घटना में गुरुवार (1 जनवरी 2026) को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए गए हैं.’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक निजी सुरक्षाकर्मी कथित तौर पर हवा में गोली चलाते हुए दिख रहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है. वर्तमान में स्थिति शांत है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं कि कोई अप्रिय घटना न हो.’ यह टकराव 3 जनवरी को बेल्लारी में प्रस्तावित वाल्मीकि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पहले हुआ.

पुलिस के अनुसार भरत रेड्डी के समर्थक अवम्भावी क्षेत्र में जनार्दन रेड्डी के आवास के सामने बैनर लगाने का प्रयास कर रहे थे, जिसका जनार्दन रेड्डी के समर्थकों ने विरोध किया. इसी के परिणामस्वरूप तीखी बहस हुई. शुरू में कहा-सुनी हुई जो जल्द हाथापाई में तब्दील हो गई और दोनों पक्षों के समर्थकों ने कथित तौर पर पथराव भी किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंके गए. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और उनकी संख्या और पहचान की पुष्टि की जा रही है.'

हालात बेकाबू होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने एवं व्यवस्था बहाल करने के लिए हवा में गोलियां भी चलाईं. पुलिस ने कहा कि घटनाक्रम का पता लगाने और आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |