Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया पुलिया चैड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी! “पुलिया चैड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, क्षेत्र को मिलेगा विकास का नया आयाम”- विधायक सुरेश पासी


शुकुलबाजार/अमेठी। पान्डेय गंज से कामाख्या धाम को जाने वाली सड़क पर पढ़ने वाली रजवाहा नहर पुलिया की वर्षों से प्रतीक्षित चैड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन बुधवार को जगदीशपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी द्वारा विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि पुलिया के संकरे होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और बरसात के मौसम में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुलिया के चैड़ीकरण के बाद भारी वाहनों के साथ-साथ आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनहित और क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सड़क, पुल-पुलिया और अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि पुलिया चैड़ीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा, जिससे लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |