Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: हिंदुओं के संगठित होने से भारत बनेगा विश्व गुरु-अशोक केडिया


बाराबंकी। बंकी  खंड के खसपरिया गांव में आरएसएस की ओर से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए आरएसएस के क्षेत्र  सामाजिक सद्भाव  प्रमुख अशोक केडिया ने कहा कि वैदिक काल से सनातन धर्म को मानने वाले सभी हिंदू एक हैं। कार्य, भाषा और जाति भले अलग हों, लेकिन सभी का जुड़ाव सनातन धर्म से है। उन्होंने बताया कि वैदिक विचारधारा से वैष्णो, शैव, शाक्य, बौद्ध, जैन और आर्य समाज जैसी विभिन्न धाराएं निकलीं, लेकिन किसी ने वेद और भारतीय जीवन मूल्यों का विरोध नहीं किया। वेद प्रेम और भाईचारे की शिक्षा देता है और इसमें छुआछूत का कोई स्थान नहीं है।उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत काल में जातियां थीं, लेकिन छुआछूत नहीं थी। अनेक महर्षि  अपने कर्म, चिंतन और वाणी के आधार पर महात्मा बन गए। वाल्मीकि महर्षि ने भगवान राम के जीवन पर ग्रंथ लिखकर विश्व में पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि आज हिंदू जाति, रंग और उच्च-नीच के भेद में बंटकर असंगठित हैं, जिसका फायदा उठाकर मुगल और अंग्रेजों ने सैकड़ों वर्षों तक शासन किया। इसी असंगठन को देखते हुए डॉक्टर हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। डॉक्टर हेडगेवार का संदेश था कि जब हिंदू एक होंगे तभी विश्व गुरु बनेंगे। मुख्यवक्ता ने सभी से अपील की कि जाति-पात और ऊंच-नीच के भेद को छोड़कर संगठित होकर राष्ट्र और मां भारती के लिए कार्य करें। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।अध्यक्षता डॉक्टर विवेक वर्मा ने की।स्वामी चेतनानंद ने संत समाज का प्रतिनिधित्व किया। संचालन विजय कुमार ने किया।बड्डूपुर क्षेत्र के खिंझना मंदिर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में प्रांत महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख पंकज पटवा ने बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार व्यक्त किए।रामनाथ मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक रवि प्रकाश,जिला कार्यवाह सुधीर, पारितोष,राम दास,  प्रदीप सहित  काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |