Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आंध्र प्रदेश में लीक हुई ओएनजीसी की गैस, कई जगहों पर लगी आग, खाली कराया जा रहा इलाका


आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। जिले के राजोलु टाउन में इरुसुमांडा और मलिकिपुरम मंडल में ONGC के गैस लीक के बाद हड़कंप मच गया। गैस के जबरदस्त रिसाव की वजह से स्थानीय लोग घबरा गए। कई जगहों पर गैस लीक होने के चलते आग भी लग गई है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं।

आस-पास के लोगों ने ONGC अधिकारियों को गैस लीक होने की जानकारी दी है। स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अमला ONGC की टीम के साथ काम कर रहा है। आग की घटना सामने आने के बाद इलाके को खाली कराने का आदेश दिया गया है।

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी बालकृष्ण ने कहा कि मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव में गैस लीक हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ONGC अधिकारियों को दी है। ONGC अधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझा रहे हैं। गांव वाले घबराए हुए और डरे हुए हैं।

आसपास के तीन गांवों में गैस और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए ओएनजीसी की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। लीक हुई गैस को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |