संग्रामपुरः सड़क दुघर्टना में बिजली कर्मचारी घायल
January 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहा बिजली विभाग का कर्मचारी एस एस ओ आदित्य प्रकाश मौर्य पुत्र राम पियारे मौर्या निवास पूरे राम प्रकाश माजरा धौरहरा उम्र 54 वर्ष का सड़क दुर्घटना में घायल हो गए निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य बिजली कर्मियों के अनुसार यस यस ओ आदित्य प्रकाश मौर्य भादर पावर हाउस पर तैनात हैं प्रतिदिन मोटरसाइकिल से अपने घर ग्राम पंचायत धौरहरा से चण्डेरिया होते हुए भादर पावर हाउस जाते हैं आज रात्रि ड्यूटी के बाद चण्डेरिया होते हुए घर जा रहे थे कि वर्तमान प्रधान चण्डेरिया तुफैल खान के घर के सामने सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे उनके पैर में गहरी चोट आ गई हम लोगों ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
.jpg)