लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी तहसील में अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, हिमांशु द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार सिंह महामंत्री समेत सैकड़ो की तादाद में वकीलों ने यूजीसी कानून का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे बीकेटी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि
इससे आशंका व्यक्त होती है कि यह नियम अनजाने में शिक्षा परिसर में अविश्वास मानसिक दबाव एवं एक तरफा शिकायत का कारण बन सकता है जिसे वापस लेना न्यायहित में अति आवश्यक है अन्यथा की स्थिति में समाज में असामनता होगी और आपस में भेदभाव एवं विवाद बढ़ेगा और संविधान की मूल भावना समानता का अधिकार को ठेस पहुंचेगी। जिससे अराजकता का माहौल बना रहेगा, जिसे तत्काल वापस लिया जाए अन्यथा की स्थिति में बी०के०टी० बार एसोसिएशन लखनऊ के अधिवक्तागण इस काला कानून यूजीसी के विरोध में आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगें।वही इटौंजा अशोक रोड पर एक निजी लाॅन में यूजीसी के विरोध में इटौंजा के क्षेत्रीय गांव के श्रवण समाज के क्षेत्रीय सभी लोगों ने बैठक की। जिसमें सभी लोगों ने यूजीसी का कड़ा विरोध किया और यूजीसी को खत्म करने की मांग की है। इस दौरान अजय मिश्रा महोना, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा व्यापार मंडल अध्यक्ष इटौंजा,बबलू मिश्रा, भुवनेश्वर द्विवेदी उर्फ बच्चा महाराज अकड़रिया कलां, राम प्रकाश सिंह चंदनापुर,योगेश शुक्ला नगर चैगवां, नागेंद्र सिंह एडवोकेट सोनीकपुर, पिंटू मिश्रा, सुदीप श्रीवास्तव इटौंजा, मनोज सिंह व बबलू सिंह रायपुर राजा, सुशील कुमार मिश्रा इटौंजा,कमल सिंह राठौर कमालपुर, संतोष सिंह मानपुर, अनुज जयपालपुर, अमित मिश्रा बाहर गांव, अभिषेक शर्मा नगर चैगवां, बृजेश सिंह जयपालपुर, अमित तिवारी सोनवां, दीपक शुक्ला तिरंगा मरपा, योगेश सिंह उसरना अन्य लोग मौजूद रहें।
