कन्नौज। यूजीसी बिल पर बोले सपा प्रदेश सचिव जबसे भाजपा सत्ता मे आई है भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को अपनी नफरती राजनीती का आखाड़ा बना दिया है। भाजपा कभी धर्म के नाम पर कभी जाति के नाम पर समाज को बाँटने के कुत्सित प्रयास कर रही है।
सपा प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने आगे कहा कि यूजीसी मे 2012 से ही दलितों पिछड़ों के प्रति भेदभाव को रोकने का प्रावधान है जिसको ये ठीक से इम्प्लीमेंट नहीं कर पाये यह नया बिल भी दलितों पिछड़ों को भाजपा के ओर से एक लॉलीपॉप है। जब तक सरकार की नियत ठीक नहीं होगी इससे समाज मे किसी को कोई न्याय मिलने वाला नहीं है।
यूजीसी के नये बिल के हो रहे विरोध के जवाब मे उन्होंने कहा कि विरोध करके कुछ लोगों द्वारा भाजपा के पक्ष मे माहौल बनाने का काम किया जा रहा है जैसे कि दलितों पिछड़ों के लिए भाजपा ने कोई बहुत बड़ा काम कर दिया। जबकि हकीकत यह है इस बिल से समाज मे कोई विशेष परिवर्तन होने वाला नहीं है। ऐसा ही चलता रहा तो भाजपा अपने ही फैलाये जाल मे फंस जाएगी।
अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफा के सवाल पर उन्होंने कहा कोई किसी के विरोध मे इस्तीफा नहीं देता उनकी अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा रही होगी। हमारे कन्नौज मे भी पुलिस के एक बड़े अधिकारी नौकरी से इस्तीफा देकर विधायक और मंत्री बने हैं इसमे कुछ नया नहीं है।
