Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कांठः आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस पुलिस ने किया चस्पा


कांठ। न्यायालय के आदेश पर थाना कांठ पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया हैं। जनपद अमरोहा के ग्राम ककरावली माफी थाना डिडोली निवासी अब्दुल मुम्लिव पुत्र नईम के खिलाफ थाना कांठ में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय मुरादाबाद में मुकदमा चल रहा है। अभियुक्त न्यायालय में पेशी पर हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय ने पहले उसके गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे और अब कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस जारी किया है। थाना कांठ पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी और कुर्की करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय के आदेश पर थाना कांठ में तैनात उप निरीक्षक संजीव कुमार ने अभियुक्त के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |