Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः सड़क सुरक्षा माह में क्षेत्र में चला वाहन जांच अभियान


शुकुलबाजार/अमेठी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को  क्षेत्र में सघन वाहन जांच व जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तनध्प्रशासन) अमेठी एवं यात्री कर अधिकारी दिनेश कुमार रावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए और चालकों को सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ट्रॉली के पीछे लाल कपड़ा लगाने, ब्रेक व इंडिकेटर दुरुस्त रखने तथा रात्रि में सतर्कता बरतने की अपील की। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। जांच के दौरान हेलमेट न पहनने पर 23, रांग साइड चलने पर 7, प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर 22, सीट बेल्ट न लगाने पर 2 तथा ओवरलोडिंग के मामलों में 7 वाहनों के खिलाफ चालान व बंद की कार्रवाई की गई। कुल 66 वाहनों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |