Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन संगठनों का किया बहिष्कार! संगठनों के नेताओं की वजह से कर्मचारियों के शोषण-उत्पीड़न का आरोप


पीलीभीत। रोडवेज परिवहन डिपो में कर्मचारियों ने डिपो स्तर पर हो रहे कथित शोषण एवं उत्पीड़न को लेकर आपसी चर्चा एवं वार्ता की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की न तो सुनवाई होती है और न ही समाधान किया जाता है।कर्मचारियों का कहना था कि डिपो में कार्यरत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कुछ नेता अधिकारियों से मिलीभगत कर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं तथा भ्रष्टाचार में भी संलिप्त हैं। आरोप लगाया गया कि यदि कोई अधिकारी संगठन नेताओं के अनुसार कार्य नहीं करता, तो उसे बदनाम करने का प्रयास किया जाता है, जिससे स्वयं को कर्मचारियों के बीच ईमानदार और स्वच्छ दर्शाया जा सके।कर्मचारियों के अनुसार, इस प्रकार संगठन नेता कर्मचारियों की सहानुभूति प्राप्त कर अपनी-अपनी यूनियनों के उच्च पदाधिकारियों के समक्ष स्वयं को प्रभावशाली सिद्ध करने का प्रयास करते हैं। इन आरोपों के विरोध में कर्मचारियों ने विभिन्न संगठनों का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं और उन्होंने भी कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |