Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: बार काउंसिल सदस्य पद के लिए आज और कल पीलीभीत बीसलपुर में होगा मतदान! बार काउंसिल चुनाव को लेकर तैयारी पूरी


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बर काउंसिल की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत कल शुक्रवार व शनिवार को पीलीभीत मुख्यालय सहित बीसलपुर मुंसिफ कोर्ट में मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है बर काउंसिल के निर्देश पर दोनों मतदान केंद्रों पर न्यायिक अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है आज यू पी बार काउंसिल के सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले 325 से अधिक प्रत्याशियों में से कई  प्रत्याशी लखीमपुर के अजय कुमार शुक्ला पीलीभीत मुख्यालय के विकार उल हसन खान बीसलपुर के कुलदीप जौहरी पीलीभीत निवासी बबीता उपाध्याय सहित कई प्रत्याशियों ने पीलीभीत बीसलपुर पूरनपुर में अधिवक्ताओं से चैंबर टु चैंबर संपर्क करके उन्हें प्रथम बारियाता का बोट देने की अपील की इस चुनाव में कई महीनो से यूपी बार काउंसिल के सदस्य प्रत्याशियों द्वारा अधिवक्ताओं से संपर्क करके वोट व सहयोग देने के लिए कई बार संपर्क किया जा चुका है उल्लेखनीय है कि जो अधिवक्ता वकालत व्यवसाय कर रहे हैं जिनके पास सीओपी सर्टिफिकेट है केवल उन्हीं को मतदान में भाग लेने का अधिकार प्राप्त होगा। जिन अधिवक्ताओं के पास सीओपी सर्टिफिकेट नहीं है उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होगा। संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी ने पत्रकार अरुण भारद्वाज एडवोकेट को बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे सभी अधिवक्ता मतदान करने के लिए अपना परिचय पत्र अथवा सीओपी सर्टिफिकेट साथ लेकर मतदान करने आए इस चुनाव को लेकर सभी में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है अजय शुक्ला की स्थिति पीलीभीत में काफी मजबूत बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |