Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान पति की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बीसलपुर। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान के पति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनगवां निवासी बृजपाल उर्फ छोटे (55 वर्ष), पुत्र माखनलाल, बीसलपुर से अपना काम निपटाकर स्कूटी से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बिलसंडा मार्ग स्थित आरबीएल इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बृजपाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |